(India)
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 95 हरा दिया है। इस तरह भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस रोमांचक मुकाबले के हीरो रहे ईशांत शर्मा, जिन्होंने दूसरी पारी में सात इंग्लिश बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। इससे पहले भारत ने दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा की उम्दा बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड को 319 रनों का लक्ष्य देने में कामयाब रहा। भारत ने 28 साल बाद लार्ड्स में जीत का परचम लहराया। विदेशी जमीन पर 15 टेस्ट मैचों के बाद जीता भारत।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।