भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में हमें पस्त किया: कुक
(India) भारत ने ‘क्रिकेट के मक्का’ लॉर्ड्स पर 28 साल बाद टेस्ट मैच अपने नाम कर इतिहास रचा। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने 95 रन की जीत से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। कुक ने मैच खत्म होने के बाद कहा, यह कड़ी हार है। मुझे लगता है कि हमें भारत को काफी ज्यादा श्रेय देना होगा, उन्होंने हमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में पस्त किया। लॉर्ड्स की घसियाली पिच पर इंग्लैंड को टॉस जीतने के बावजूद शिकस्त झेलनी पड़ी। उन्होंने पिच के बारे में कहा, पिछली पारी में भी, पिच टर्न ले रही थी और उछाल ले रही थी, यहां टॉस जीतना अच्छा था। लेकिन इसका श्रेय भारत को देना चाहिए, उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।