भारत ने हाकी श्रृंखला के पहले मैच में बांग्लादेश को 2-1 से हराया
(India) बांग्लादेश ने फरहान अहमद के गोल की मदद से 30वें मिनट में बढ़त बनायी लेकिन भारत ने इसके तुरंत बाद दनादन दो गोल करके बढ़त हासिल कर ली। भारतीय डिफेंडर गुरजिंदर सिंह ने 32वें मिनट में मैदानी गोल करके टीम को बराबरी दिलायी और फिर मिडफील्डर हरजीत सिंह ने 34वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। भारत ने इसके बाद अपनी बढ़त बरकरार रखी। गुरजिंदर को मैन आफ द मैच चुना गया। भारत ने इस श्रृंखला के लिये एशियाई खेलों के कुछ संभावित खिलाड़ियों सहित अधिकतर युवाओं को टीम में शामिल किया है। इस जीत के बाद कोच तुषार खांडेकर ने कहा, ‘कई खिलाड़ी अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे। इस श्रृंखला से उन्हें आगामी एशियाई खेलों की तैयारी में मदद मिलेगी। हमें आगामी मैचों में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।’ श्रृंखला का दूसरा मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।