(India)
जीएसएम एरिना ने एक रीटेलर के हवाले से बताया कि इसकी बिक्री 10 सितंबर से शुरू होनी चाहिए। हालांकि कुछ जगह पर यह अगस्त के अंत तक उपलब्ध हो सकता है। इसकी कीमत लगभग 250 यूरो (भारतीय मुद्रा में करीब 20,500 रुपए) होगी। पिछले हफ्ते जीएफएक्सबेंच पर मोटोरोला XT1063 नाम के मॉडल की स्पेसिफिकेशंस दिखी थीं, जिसे यही फोन माना जा रहा है। इसमें 720p रेजॉलूशन वाला 5 इंच का डिस्प्ले है। 1.2 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर कोर्टेक्स-A7 प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन 400 चिपसेट, एड्रिनो 305 जीपीयू, एक जीबी रैम, पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 8 जीबी इंटरनल स्टॉरेज और ऐंड्रॉयड 4.4.4 किटकैट है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।