मोबाइल मार्केट में माइक्रोमैक्स छीन सकती है सैमसंग की बादशाहत: IDC
(India) लेकिन एक और फर्म आईडीसी के मुताबिक अभी भी सैमसंग नंबर 1 है, हालांकि माइक्रोमैक्स उसे जल्द ही पिछाड़ सकती है। आईडीसी ने यह भी कहा कि चीनी और अन्य लोकल डिवाइस मेकर्स स्मार्टफोन्स के एंट्री लेवल सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं। रिसर्च फर्म इंटरनैशनल डेटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) के वाइस प्रेज़िडेंट और जनरल मैनेजर जयदीप मेहता ने कहा, 'सैमसंग ने मार्केट में लीडरशिप पोजिशन बरकरार रखी है, लेकिन माइक्रोमैक्स तेजी से बढ़ रही है। सैमसंग को कम कीमत वाले हैंडसेट्स में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की जरूरत है। इसके साथ ही उसे रफ्तार बनाए रखने के लिए हाई-एंड पर एक ब्लॉकबस्टर प्रॉडक्ट की जरूरत है। मौजूदा ग्रोथ को देखते हुए इस साल के बाकी बचे क्वॉर्टर्स में वेंडर्स की पोजिशन बदल सकती है।' जून में खत्म साल के दूसरे क्वॉर्टर में दक्षिण कोरिया की सैमसंग ने 17 पर्सेंट शेयर मार्केट के साथ टॉप पोजिशन बरकरार रखी। हालांकि, पहले क्वॉर्टर के 20 पर्सेंट के मुकाबले इसके शेयर में कमी आई है। घरेलू कंपनी माइक्रोमैक्स का शेयर पिछले क्वॉर्टर में 13 पर्सेंट से बढ़कर 14 पर्सेंट हो गया। आईडीसी के मुताबिक, माइक्रोमैक्स ने नोकिया को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल करने के अलावा दूसरे और तीसरे पायदान के बीच अंतर को भी बढ़ा दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।