(India)
यादव ने कहा, मुझे यार्कर को लेकर दिक्कत थी क्योंकि मेरी गेंद पैर के पास रूक जाती थी। वसीम भाई ने इसमें मेरी मदद की। उन्होंने कहा कि जब तुम यार्कर फेंकने जा रहे हो तो पूरा फोकस उस जगह पर करो जहां आप गेंद डालना चाहते हो और यह मत सोचो कि यह लेग साइड में जाएगी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, उन्होंने कहा कि पूरे शरीर और उसकी स्थिति के बारे में सजग रहना जरूरी है। यह जानना जरूरी है कि आपका गेंदबाजी करने वाला हाथ गेंद को फॉलो कर रहा है या नहीं और आपको फॉलो थ्रू कैसा है। शरीर और दिमाग में पूरा तालमेल जरूरी है।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।