भारत बनाम इंग्‍लैंड दूसरा वनडे: विवादों को भुलाकर लय में वापसी करने उतरेगी टीम इंडिया
(India) ब्रिस्टल में पहला वनडे बारिश की भेंट होने के बाद भारत बुधवार के मैच में उस प्रारूप में अपना दबदबा फिर कायम करना चाहेगा, जिसमें पिछले कुछ साल से महेंद्र सिंह धोनी एंड कंपनी ने उम्दा प्रदर्शन किया है। मुख्य कोच डंकन फ्लेचर का समर्थन करने वाले अपने बयान के बाद बीसीसीआई हुक्मरानों को नाराज करने वाले कप्तान धोनी भी क्रिकेट पर फोकस करने की कोशिश में होंगे। इस दौरे की खास बात यह भी रही कि धोनी ने अपने विचार काफी बेबाकी से रखे हैं। टेस्ट श्रृंखला में रविंद्र जडेजा-जेम्स एंडरसन मामले में भी यह देखा गया। हार के बाद भी उन्होंने संकेत दिया कि बतौर टेस्ट कप्तान उन्होंने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। अब तीसरी बाद बोर्ड से उनकी ठन गई है। तनाव बढ़ते देख सभी यह दुआ कर रहे होंगे कि मौसम की गाज इस मैच पर नहीं गिरे और क्रिकेट हो सके। भारतीय बल्लेबाजों की नजरें टेस्ट मानसिकता से निकलकर खुद को वनडे प्रारूप में ढालने पर है।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।