अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स
(India) फेडरर ने 2014 में अपनी 50वीं जीत दर्ज की। उन्होंने आस्ट्रेलिया के मारिंको मातोसेविच को 6-3, 6-4, 7-6 से हराया। यह न्यूयार्क में 24 रात्रि मैचों में उनकी 23वीं जीत है। जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘यह मेरे अनुमान से अधिक कठिन मैच था। उसने बेहतरीन खेल दिखाया।’ फेडरर ने मैच में 10 ऐस और 41 विनर लगाये । उनकी हौसलाअफजाई के लिये महान बास्केटबाल खिलाड़ी माइकल जोर्डन भी मौजूद थे । अब उनका सामना आस्ट्रेलिया के सैम ग्रोथ से होगा । महिला वर्ग में छठा खिताब जीतने की कोशिश में जुटी नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने 18 बरस की टेलर टाउंसेंड को 6-3, 6-1 से मात दी। उसने जब 1999 में पहला अमेरिकी ओपन जीता था, तब सिसि बेलिस पांच महीने की भी नहीं थी। विश्व रैंकिंग में 1208वें नंबर पर काबिज बेलिस ने आस्ट्रेलियाई ओपन उपविजेता 12वीं वरीयता प्राप्त डोमिनिका सिबुलकोवा को 6-1, 4-6, 6-4 से हरा दिया। वह अमेरिकी ओपन में अन्ना कुर्निकोवा (1996) के बाद मैच जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।