आज इंग्लैंड के खिलाफ उत्साह से उतरेगी टीम इंडिया
(India)
दूसरे कार्डिफ वनडे में जीत से उत्साहित भारतीय क्रिकेट टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भी जीत के इरादे के साथ उतरेगी। दूसरा वनडे 133 रन से जीतने से टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। दूसरे मैच में शतक जमाने वाले सुरेश रैना इस फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे। वहीं अब तक विफल रहे विराट कोहली और शिखर धवन को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दूसरे वनडे में अर्द्धशतकीय पारी के दौरान चोटिल हुए ओपनर रोहित शर्मा शेष मैचों के लिए बाहर हो गए हैं और वे दौरे के बीच में ही स्वदेश लौट गए। रोहित की जगह मुरली विजय को टीम में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि भारतीय टीम में अंतिम एकादश वही रहेगी। जो दूसरे मैच में रही थी।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।