लगातार दो वनडे हारने के बाद बोले एलेस्टर कुक, 'व्यक्तिगत जिम्मेदारी उठाने की जरूरत है'
(India) कार्डिफ में इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति से 133 रन की पराजय का मुंह देखना पड़ा था जिससे भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी। कुक ने कहा, वनडे क्रिकेट में आप तेजी से बदलाव कर सकते हो, लेकिन यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी से शुरू होता है। ’उन्होंने कहा, इसके लिए किसी को शतक बनाने की जरूरत होगी और हर कोई इसके बाद योगदान करे ताकि आप बोर्ड पर 330 रन तक का स्कोर बना सको और मैच जीत सको। हमें इसकी जरूरत है और हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को ऐसा करने की जरूरत है।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।