इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत
(India) कार्डिफ में दूसरे वनडे में डकवर्ध लुईस पद्धति के तहत 133 रन और फिर कार्डिफ में तीसरे वनडे में छह विकेट की जीत के साथ भारत ने श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पूर्व ब्रिस्टल में पहला वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया था। एजबस्टन में अब कल टीम इंडिया श्रृंखला जीतना चाहेगी। टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है क्योंकि अब तक दो मैचों में इंग्लैंड उसे कड़ी चुनौती देने में नाकाम रहा है। टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की टीम सीमित ओवरों के मैचों में बिलकुल भी लय में नहीं दिख रही। कप्तान एलिस्टेयर कुक की लगातार आलोचना हो रही है लेकिन अब तक दोनों मैचों में वह एलेक्स हेल्स के साथ मिलकर टीम को अर्धशतकीय शुरुआत दिला चुके हैं।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।