(India)
‘प्लेइंग इट माय वे’ शीर्षक वाली इस किताब का प्रकाशन होडर एंड स्टाउटन ने किया है। भारतीय उपमहाद्वीप में इसके प्रकाशन अधिकार हेशेट इंडिया के पास है। किताब के सह लेखक मशहूर क्रिकेट इतिहासकार और खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार हैं। तेंदुलकर ने प्रकाशकों द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, मुझे पता है कि अपनी कहानी लिखने के लिये रजामंदी जताने के मायने है कि मुझे पूरी तरह से ईमानदार रहना होगा और मैने उसी तरह से अपनी क्रिकेट खेली है। मैने ऐसे कई पहलुओं को छुआ है जो पहले कभी सार्वजनिक जानकारी में नहीं आये। उन्होंने कहा, मुंबई में पैतीस साल पहले पहली बार बल्ला उठाने से लेकर आखिरी बार पवेलियन लौटने तक मैने कई घटनाओं को इस किताब में समेटा है। तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, मेरी आत्मकथा छह नवंबर को उपलब्ध होगी। काफी रोमांचित हूं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।