अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ नंबर एक वनडे कप्तान बने धोनी
(India)

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ चैथे वनडे में नौ विकेट की शानदार जीत दर्ज करने के साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोडकर देश के नंबर एक वनडे कप्तान बन गए। धोनी ने तीसरा वनडे जीतकर अजहर के अपनी कप्तानी में सर्वाधिक 90 वनडे मैच जीतने के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की थी और अब उन्होंने अजहर को पीछे छोड़ दिया। अजहर ने वर्ष 1990 से 1999 तक अपनी कप्तानी में 174 मैचों में भारत को 90 मैच में जीत दिलाई। जबकि धोनी ने 2007 से 2014 तक अपनी कप्तानी में 162 मैचों में भारत को 91 मैच में जीत दिला दी है। अजहर ने अपनी कप्तानी में 76 मैच हारे थे, दो टाई खेलें थे और छह में कोई परिणाम नहीं निकला था। धोनी ने 57 मैच हारे है, चार टाई खेले और दस में कोई परिणाम नहीं निकला है। धोनी इस सीरीज में लगातार तीसरी जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा भी कर लिया। इसके साथ ही वह टेस्ट के बाद एकदिवसीय फॉर्मेट में भी देश के सफलतम कप्तान बन गए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।