इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीती एकदिवसीय श्रृंखला
(India)
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया श्रृंखला का आखिरी एकदिवसीय मैच भले ही 41 रनों से हार गया लेकिन टीम 3-1 से श्रृंखला जीतने में कामयाब हुई। भारत ने 24 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर कोई एकदिवसीय श्रृंखला जीती है। सुरैश रैना को मैन ऑफ सीरीज जबकि इंग्लिश बल्लेबाज जोए रूट को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। आखिरी मैच में भारत के सामने जीत के लिए 295 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम इंडिया 48.4 ओवर में 253 रन बनाकर आउट हो गई। रविंद्र जडेजा आखिरी बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। जाते-जाते हालांकि उन्होंने अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।