(India)
यहां मिली सूचना के अनुसार, इस टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले कम्पाउंड तीरंदाज चौहान चार दौर के बाद 117-116 से आगे थे। आखिरी सेट में उन्होंने बढत गंवा दी। विश्व कप के चार चरण के औसत स्कोर के आधार पर शीर्ष आठ तीरंदाज फाइनल्स में पहुंचते हैं। तीन बार की रजत पदक विजेता दीपिका कुमारी कट में प्रवेश नहीं कर सकी। भारत की चुनौती सिर्फ चौहान के रूप में शेष थी। रैंकिंग में छठे नंबर पर होने के कारण चौहान ने क्वालीफाई किया था।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।