यूएस ओपन: मकरोवा-वेसनिना बनी चैंपियन, हिंगिस का सपना टूटा
(India) मकरोवा और वेसनिना की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फाइनल में स्विट्जरलैंड की 33 वर्षीय हिंगिस और इटली की उनकी जोड़ीदार फ्लेविया पेनेटा की गैर वरीय जोड़ी को शुरूआती सेट गंवाने के बावजूद 2-6, 6-3, 6-2 से हराया। हिंगिस ने अपना आखिरी युगल खिताब 2002 में जीता था। उन्होंने तब रूस की अन्ना कूर्निकोवा के साथ मिलकर आस्ट्रेलियाई ओपन में महिला युगल का खिताब अपने नाम किया था। मकरोवा और वेसनिना का यह दूसरा ग्रैंडस्लैम युगल खिताब है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल फ्रेंच ओपन में खिताबी जीत दर्ज की थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।