(India)
सकलैन ने आज लंदन से कहा कि पीसीबी ने मेरी मदद और अजमल के साथ काम करने के लिये मुझसे संपर्क किया था। सकलैन को पाकिस्तान का शीर्ष आफ स्पिनर माना जाता है। उन्हें दूसरा का जनक माना जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अजमल अपने एक्शन में सुधार करने में सफल रहेगा। उन्होंने कहा कि हां ऐसा लगता है कि कुछ समस्या है लेकिन वह कभी हार नहीं मानने वाला खिलाड़ी है और मुझे विश्वास है कि वह बदली हुई परिस्थितियों से तालमेल बिठा सकते हैं। सईद को अपनी गेंदबाजी एक्शन की समीक्षा करनी होगा और उसे आईसीसी के नये नियमों के अनुसार ढालना होगा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।