सुपर सीरीज का भविष्य उज्जवल है : कार्तिकेयन
(India) जापानी सिंगल सीटर प्रीमियर चैम्पियनशिप एफवन के अलावा एकमात्र ऐसी आटोमोबाइल रेसिंग चैम्पियनशिप होगी जिसका भारत में सीधा प्रसारण किया जायेगा। कार्तिकेयन ने कहा, ‘मुझे इसका भविष्य उज्जवल नजर आता है। जापान में इसके काफी प्रशंसक हैं और स्टार स्पोर्ट्स पर सीधे प्रसारण से इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यह एफवन की तरह बड़ी नहीं है लेकिन इसके अपने प्रशंसक हैं।’ अपनी टीम होशिनो रेसिंग के बारे में उन्होंने कहा, ‘हमारे पास इस साल नयी कारें हैं और हम नयी रणनीति के साथ उतरेंगे। टीम मालिकों का रवैया काफी सहयोगात्मक हैं।’ कार्तिकेयन ड्राइवरों की चैम्पियनशिप में 11वें स्थान पर है लेकिन उनका मानना है कि किसी चरण से पहले रणनीति बनाना काफी मुश्किल होता है चूंकि यह हालात और ट्रैक के अनुसार तय किया जाता है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।