(India)
यह सूची बिटकाइन मंच बीटीसीसेक.काम पर यूजर टीवीस्किट के नाम से डाली गई है। इसमें दावा किया गया है कि करीब 60 प्रतिशत पासवर्ड अभी सक्रिय हैं। गूगल अकाउंट के समान पासवर्ड का इस्तेमाल जीमेल, यूट्यूब, हैंगआउट, ड्राइव व मैप्स के लिए किया जाता है। गूगल ने भी ब्लाग पोस्ट में इस लीक की पुष्टि की है। आप अपना जीमेल अकाउंट इन दो सिक्योरिटी अलर्ट वेबसाइट्स के जरिए मात्र 5 सेकंड में चेक कर सकते हैं कि आपका डाटा चोरी हुआ है या नहीं। आप "सिक्योरिअलर्ट डॉट नॉमी डॉट कॉम पर जाएं और यहां दिए गए चैक योर जीमेल बॉक्स में अपना जीमेल आईडी डालें। इसके बाद नीचे दिए गए सर्च बटन पर क्लिक करें। फिर एक अलर्ट आएगा जिसमें लिखा होगा कि आपका आपका अकाउंट हैक हुआ है या नहीं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।