(India)
आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शब्दों के सारथी काव्य संस्थान,, मध्यप्रदेश एवं सृजनतीर्थ साहित्यिक संस्थान, जयपुर राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में देश के विभिन्न क्षेत्रों से ग्यारह काव्य शिल्पियों का चयन कर उनकी प्रतिनिधि रचनाओं को शब्दों के सारथी कविता की पहली काफी टेबल बुक प्रकाशित की गई हैं , जिसका लोकार्पण इंदौर में हाल ही में प्रज्ञान पुरूष सुरेश नीरव की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक किया गया है |
इस संकलन में देश के विविध क्षेत्रों से साहित्य जगत के जिन समर्पित शब्द शिल्पियों को सम्मिलित किया गया है उनमें गीतकार सुरेन्द्र कुमार शर्मा, जयपुर राजस्थान, हास्य कवि राजेन्द्र विश्वकर्मा, शाहजहाँपुर, मध्यप्रदेश, पंडित सुरेश नीरव, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, कवयित्री शकुंतला सरूपरिया , उदयपुर राजस्थान, कवि राजपाल यादव, गुड़गांव, हरियाणा, कवि नागेंद्र नाथ गुप्ता,महाराष्ट्र, कवि अरविंद श्रीवास्तव, दतिया, मध्यप्रदेश,कवयित्री ऋचा सिन्हा,मुम्बई, कवयित्री वेदस्मृती कृति, पुणे, कवि दिनेश दवे, इन्दौर और कवयित्री कविता सक्सेना,शुजालपुर,मध्यप्रदेश सम्मिलित हैं
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।