BREAKING NEWS
जयपुर में Mercedes वर्कशॉप में भीषण आग, 8 कारें जलकर खाक; 10 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू --- सीतापुरा की बालाजी मार्केट में देर रात लगी आग, 50 से ज्यादा कारें थीं मौजूद; शॉर्ट सर्किट की आशंका <<
Watch JAN TV on Tata Play DTH ( 1185 ) , Airtel DTH ( 355 ) , JIO Fiber ( 1384 )
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय में ग्रामीण पत्रकारिता पर एक दिवसीय कार्यशाला ,ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने में पत्रकारिता की भूमिका अहम: प्रो. सुधि | JAN TV
2023-04-11 17:53:04

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय में ग्रामीण पत्रकारिता पर एक दिवसीय कार्यशाला ,ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने में पत्रकारिता की भूमिका अहम: प्रो. सुधि

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय में ग्रामीण पत्रकारिता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, जयपुर संभाग के 40 से अधिक ग्रामीण पत्रकारों ने लिया हिस्‍सा

(India)
जयपुर, 11 अप्रैल 2023 - हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय (एचजेयू) मेंमंगलवार को ग्रामीण पत्रकारिता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जयपुर संभाग के 40 से अधिक ग्रामीण पत्रकारों ने शिरकत की। एचजेयू के खासा कोठी स्थित अकादमिक परिसर में आयोजित कार्यशाला में मुख्‍य वक्‍ता वरिष्‍ठ पत्रकार और रूरल वॉइस के प्रधान संपादक श्री हरवीर सिंह थे। विश्‍वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) सुधि राजीव ने कार्यक्रम की अध्‍यक्षता की।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विश्‍वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुधि राजीव ने कहा कि ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने में पत्रकारिता की भूमिका अहम है। गांवों में ढांचागत सुविधाओं का विकास होना चाहिए, ताकि शहरों की तरफ पलायन कम हो और लोगों के जीवन स्‍तर में सुधार हो। उन्‍होंने आयोजन में सहयोग के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्‍थान सरकार को धन्‍यवाद दिया।
कार्यक्रम के मुख्‍य वक्‍ता श्री हरवीर सिंह ने कहा कि सूचना के मामले में गांव पहले शहरों के मुकाबले पिछड़े थे, लेकिन सूचना तकनीक ने इस फासले को पाट दिया है। हालांकि, गांवों के मुद्दे मुख्‍यधारा की पत्रकारिता में अब भी कम स्‍थान पाते हैं। गांवों से होने वाली रिपोर्टिंग में अपराध और राजनीति की खबरें ही प्रमुख रूप से होती हैं, उनके पीछे के कारणों पर रिपोर्टिंग बहुत कम होती है। सही ग्रामीण पत्रकारिता वह है जिसमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों की कवरेज पर्याप्‍त हो। उन्‍होंने कहा कि पंजायती राज और कृषि क्षेत्र ग्रामीण पत्रकारिता के केंद्र में होने चाहिए।
कार्यशाला के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों को डिजिटल मीडिया के दौर में कार्य करने के लिए आवश्‍यक कौशल की जानकारी दी गई और उनको मोबाइल पत्रकारिता (MOJO) की अवधारणा और अभ्‍यास के बारे में बताया गया। खबर लिखने से पूर्व तथ्‍यों की की छानबीन और फेक न्‍यूज की पहचान करने के लिए जरूरी प्रशिक्षण भीकार्यशाला के दौरान दिया गया। कार्यक्रम में स्‍वागत संबोधन अकादमिक परिसर के समन्‍वयक डॉ. अनिल मिश्र ने और धन्‍यवाद ज्ञापन एडजंक्‍ट प्रो. संजय शर्मा ने किया।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।














 








पोल बोल

अभिनेत्री कंगना रनौत के अनुसार BigB के बाद उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है - क्या आप उनकी इस बात से सहमत है ?

  • हां
  • नहीं
Ajax Loader
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
Total Hits :