जब उनसे पूछा गया कि यह हैरानी भरा था कि उन्होंने पेस को लाइन अप में लाने का शुरूआत की, जबकि बीते समय में उनकी कड़वीं यादें हैं तो बोपन्ना ने कहा, ‘मैं बतौर खिलाड़ी परिपक्व हो गया हूं।’ बोपन्ना ने नेनाद जिमोनजिच और इलिजा बोजोलजाच से होने वाले मुकाबले से पहले कहा, ‘आप बीते समय की बात को लेकर नहीं बैठ सकते। आप उस क्षण फैसला करते हो और कोई भी नहीं बता सकता कि यह गलत है या सही। कोई भी भविष्य की भविष्यवाणी नहीं कर सकता। बतौर खिलाड़ी आप परिपक्व होते हो और आगे बढ़ते हो, आप भूतकाल को पीछे छोड़ते हो। आप चलते रहते हो।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।