(India)
टीम को खिलाड़ियों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर चुना गया। इसके अलावा नई दिल्ली में अगस्त के तीसरे हफ्ते में हुई अंतर संस्थानिक चैम्पियनशिप के बाद व्यक्तिगत खिलाड़ियों की मौजूदा फार्म को भी ध्यान में रखा गया। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को नाम भेजे, जिन्होंने मंजूरी के लिये खेल मंत्रालय को इनकी सिफारिश की। हालांकि मीडिया में टीम की मंजूरी के बारे में अटकलें चल रही थी, लेकिन टीटीएफआई को खेल मंत्रालय की हरी झंडी मिलने का भरोसा था। टीटीएफआई के महासचिव धनराज चौधरी ने कहा, ‘हमने स्पष्ट स्थिति पेश की थी कि हमारे खिलाड़ियों को एशियाड में क्यों भाग लेना चाहिए। हमारे खिलाड़ी 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों और एशियाई चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे थे, जिससे खेल मंत्रालय के मानदंड के हिसाब से भागीदारी के योग्य थे।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।