भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सानिया के यूएस ओपन डबल्स मुकाबला जीतने के बाद पीएम ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की होनहार बिटिया को यूएस ओपन जीतने की शुभकामनाएं। देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है। सानिया ने पीएम को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान उनके साथ उनकी मां नसीमा मिर्जा भी थीं। पीएम के साथ सानिया की मुलाकात इसलिए अहम है क्योंकि कुछ दिन पहले तेलंगाना राज्य का ब्रैंड एंबेसडर बनाने पर आंध्र और तेलंगाना के कुछ नेताओं ने सानिया का विरोध किया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।