(India)
विंगर सस्मिता मलिक और मिडफील्डर कमला देवी ने पांच पांच गोल दागे जबकि स्ट्राइकर बाला देवी ने दो गोल किये। कप्तान बेमबेम देवी, स्ट्राइकर प्रमेश्वरी देवी और डिफेंडर आशालता देवी ने भी ग्रुप ए के पूरी तरह से एकतरफा मुकाबले में एक एक गोल दागे। आज की जीत से भारत लगभग महिला फुटबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। फुटबाल प्रतियोगिता एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह से एक हफ्ते पहले शुरू हो गयी है। भारतीय महिला टीम अब 17 सितंबर को दक्षिण कोरिया और ग्रुप के अंतिम मैच में 19 सितंबर को थाईलैंड से भिड़ेगी। चार टीम के ग्रुप ए से तीन टीमें क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी। मालदीव की टीम भारतीय गोल में एक भी शाट नहीं लगा सकी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।