चैम्पियन्स लीग 2014 : मुंबई ने बड़ी जीत से उम्मीदें रखी कायम
(India) हसी ने 40 गेंदों का सामना करके पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाये। सिमन्स ने शुरू से तीखे तेवर अपनाये और 51 गेंदों पर 76 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल है। कप्तान कीरोन पोलार्ड ने सात गेंद पर नाबाद 20 रन ठोके जिससे मुंबई इंडियन्स ने 16 . 2 ओवर में एक विकेट पर 165 रन बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया। इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सदर्न एक्सप्रेस ने आलराउंडर फारवेज महरूफ की 22 गेंद पर नाबाद 41 रन की तूफानी पारी और एंजेलो परेरा (28) के साथ उनकी 35 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी की मदद से छह विकेट पर 161 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलके ने 30 रन का योगदान दिया। मुंबई ने इस जीत से अपना रन रेट सुधार दिया। रविवार विश्राम का दिन है जिसके बाद 16 सितंबर को मुंबई का सामना नार्दन डिस्ट्रिक्ट से होगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।