मकसूद को टी20 कप्तान बना सकता है पीसीबी : सूत्र
(India) विश्वस्त सूत्रों ने प्रेस ट्रस्ट को बताया कि शाहिद अफरीदी टी20 कप्तानी की दौड़ में अग्रणी हैं लेकिन कुछ चयनकर्ता और बोर्ड में एक रसूखदार लॉबी दीर्घकालिन हित में युवा कप्तान के पक्षधर हैं । एक सूत्र ने कहा ,‘ शोएब मकसूद को अगर टी20 कप्तान बनाया जाता है तो वह 2016 में होने वाले टी20 विश्व कप तक पद संभाल सकता है जबकि अफरीदी कुछ समय तक ही कप्तान रहेंगे ।’ मुल्तान के रहने वाल 27 वर्षीय मकसूद एमबीए हैं और अब तक 17 वनडे तथा 13 टी20 मैच खेल चुके हैं ।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।