(India)
अफरीदी, मोहम्मद हफीज का स्थान लेंगे, जिन्होंने बांग्लादेश में आयोजित टी-20 विश्व कप के बीते संस्करण में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया था। अफरीदी इससे पहले अगस्त 2009 से अप्रैल 2011 तक पाकिस्तानी टीम के कप्तान रहे थे। उनकी देखरेख में पाकिस्तान ने 19 टी-20 मैच खेले थे। पाकिस्तान ने इनमें से आठ मैच जीते थे और 11 में उसकी हार हुई थी। मिस्बाह उल हक पाकिस्तान की टेस्ट और एकदिवसीय टीम के कप्तान हैं और उनके 2015 विश्व कप तक इस पद पर बने रहने की उम्मीद है। 2015 विश्व कप का आयोजन आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होना है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।