अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले बेहतर संकेतों के दम पर घरेलू बाजारों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। सेंसेक्स में 0.48 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी जबरदस्त जोश में हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 127.37 अंक यानि करीब 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 26619 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 39.10 अंक यानि करीब 0.49 फीसदी की मजबूती के साथ 7942 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।