(India)
आईपीएल उपविजेता रही किंग्स इलेवन पंजाब टीम पहली बार चैम्पियंस लीग खेल रही है। जार्ज बेली की कप्तानी वाली टीम में प्रदर्शन का दारोमदार बेली, ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल जानसन पर होगा। भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय बांगड़ की कोचिंग में पंजाब टीम के पास वीरेंद्र सहवाग, डेविड मिलर, रिधिमान साहा, मनन वोहरा जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में हालांकि धार की कमी दिख रही है चूंकि जानसन का खेलना संदिग्ध है। उन्हें अभी क्रिकेट आस्ट्रेलिया से मंजूरी नहीं मिली है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।