चोट के कारण जल्दी किंग्स इलेवन पंजाब से नहीं जुड़ेंगे जानसन
(India) क्रिकेट आस्ट्रेलिया के फिजियोथेरेपिस्ट एलेक्स कंटूरीस ने कहा कि मिशेल को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे के दौरान पसली में दर्द उठा था। आस्ट्रेलिया लौटने के बाद उसने कुछ स्कैन कराये जिनसे पसली में चोट की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया लौटने के बाद से उसने गेंदबाजी से ब्रेक ले लिया है और उपचार करा रहा है। वह अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है और हम अगले सप्ताह उसकी फिटनेस का आकलन करेंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के कार्यकारी महाप्रबंधक (टीम प्रदर्शन) पैट हावर्ड ने कहा कि मेडिकल सलाह के कारण मिशेल इस समय चैम्पियंस लीग खेलने नहीं जा रहे हैं। उन्हें किंग्स इलेवन के लिये खेलने की अनुमति देना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।