संगरूर जिले में गांव झलूर के एक किसान चमकौर सिंह उर्फ हैप्पी सिद्धू ने लुधियाना के गुरप्रताप सिंह गैरी के अस्तबल से एक मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा कोहिनूर 31 लाख रुपये में खरीदा। यह राजस्थान के रोहटगढ़ वाले आलीशान घोड़े का बच्चा है। इस कीमती घोड़े को देखने वालों की भीड़ लगी रहती है। हैप्पी सिद्धू का दावा है कि उन्होंने पंजाब में सबसे ज्यादा कीमत पर यह घोड़ा खरीदा। इसके अतिरिक्त उनके पास पांच घोड़े-घोड़ी हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।