(India)
ओसीए अध्यक्ष शेख अहमद अल फहाद अल सबाह ने कहा कि कार्यकारी बोर्ड ने 2018 एशियाई खेलों का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता में करने को आज मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि कल ओसीए की आमसभा में इसे अंतिम मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि कल आमसभा भी इसे मंजूरी दे देगी हालांकि हमारे पास अधिकार है क्योकि कुवैत में असाधारण आमसभा ने अध्यक्ष को वियतनाम के विकल्प पर फैसला लेने का अधिकार दिया था। भारत ने शुरुआत में इसकी मेजबानी में रूचि दिखाई थी लेकिन सरकार का समर्थन नहीं मिलने से भारतीय ओलंपिक संघ ने इरादा बदल दिया। जकार्ता में 1962 में इन खेलों का आयोजन हुआ था। ओसीए ने पहले फैसला किया था कि अगले एशियाई खेल 2018 की बजाय 2019 में हों चूंकि 2020 में तोक्यो में ओलंपिक होने हैं। इंडोनेशिया ने मेजबानी के लिये शर्त रखी थी कि खेल 2018 में ही आयोजित किये जाये क्योंकि वहां राष्ट्रपति पद के चुनाव 2019 में होने हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।