(India)
दुष्यंत 2000 मीटर के फासले तक अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे था लेकिन उसके बाद उसने लय खो दी और तीसरे स्थान पर रहा। हांगकांग के वान होइ लोक ने 7:25:04 के साथ स्वर्ण जीता जबकि दक्षिण कोरिया के हाकबोएम ली दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने 7:25:95 का समय निकाला। दुष्यंत पहले 500 मीटर तक दूसरे स्थान पर था लेकिन 1000 मीटर तक शीर्ष पर आ गया। अगले 500 मीटर में उसका प्रदर्शन खराब रहा और आखिरी 500 मीटर में वह तीसरे स्थान पर खिसक गया। मौजूदा एशियाई खेलों में रोइंग में भारत का यह पहला पदक है। भारत ने 2010 ग्वांग्झू खेलों में रोइंग में एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य जीता था।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।