कम्पाउंड पुरुष तीरंदाजों ने रजत पदक किया सुनिश्चित
(India) वर्मा, चौहान और कुमार की तिकड़ी ने गेयांग एशियाड आर्चरी फील्ड में सेमीफाइनल में ईरान की इस्माइल इबदी, माजिद घेदी और आमिर काजेमपुर की तिकड़ी को 231-227 से पराजित किया। भारतीय पुरूष टीम अब स्वर्ण पदक के मैच में मजबूत मेजबान कोरिया से भिड़ेगी, जिसने फिलीपींस को दूसरे सेमीफाइनल में 228 . 227 से शिकस्त दी। महिला कम्पाउंड महिला टीम स्पर्धा में भारत को बड़ा झटका लगा जिसमें त्रिशा देब, पूर्वाशा शिंदे और ज्योति सुरेखा वेनाम की तिकड़ी सेमीफाइनल में प्रबल दावेदार चीनी ताइपे से हार गईं। भारतीय तिकड़ी ने चीनी ताइपे से 224-226 से हारने से पहले कड़ी चुनौती दी। भारतीय महिलाओं के पास हालांकि पोडियम पर रहने का मौका है क्योंकि अब वे कांस्य पदक के मुकाबले में कल ईरान से भिड़ेंगी। ईरान एक अन्य सेमीफाइनल में कोरिया से 222-229 से हार गया।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।