अक्षर पटेल हैं वास्तविक मैच विजेता: जॉर्ज बेली
(India) बेली ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी कर सकता है और हमारे लिये वास्तविक मैच विजेता बन सकता है। उसका प्रदर्शन वास्तव में सुखद अनुभूति है। यदि आलराउंडर की बात करें तो वह खास है। चाहे बल्लेबाजी हो या क्षेत्ररक्षण वह हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है और उसकी गेंदबाजी लाजवाब है।
पंजाब ने केप कोबराज को सात विकेट से हराया और वह ग्रुप बी में चार जीत के साथ शीर्ष पर रहा। बीस वर्षीय पटेल ने 15 रन देकर तीन विकेट लिये और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। इससे पहले पटेल ने कहा कि उन्हें लगता है कि आईपीएल और चैंपियन्स लीग युवा खिलाड़ियों के लिये अपना कौशल दिखाने का अच्छा मंच है। उन्होंने कहा कि आईपीएल और चैंपियन्स लीग में यदि आप अच्छा प्रदर्शन करते हो तो आपको तुरंत पहचान मिलती है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।