आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैक्सवेल को फटकार
(India) इस आक्रामक बल्लेबाज को 23 रन के निजी स्कोर पर कोबराज के साइब्रांड एंगलब्रेच ने बोल्ड किया। टीवी कवरेज में दिखाया गया कि जब वह पवेलियन लौट रहे थे तो बाउंड्री पार करते हुए उन्होंने बल्ले से किसी चीज पर प्रहार किया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मैक्सवेल ने क्रिकेट के सामान या पोशाक, मैदानी उपकरण और अन्य सामान का अनादर करने से संबंधित लेवल एक का अपराध (नियम 1.2) स्वीकार कर लिया। चैम्पियंस लीग की आचार संहिता के मुताबिक लेवल एक के अपराध के लिए मैच रैफरी का फैसला अंतिम और बाध्य होता है। मैक्सवेल चैम्पियंस लीग में अब तक अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। पंजाब की टीम हालांकि मैच सात विकेट से जीतने में सफल रही।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।