एशियाई खेल 2014: मैरीकॉम का विनिंग पंच, फाइनल में पहुंचीं, रजत पदक पक्का
(India) 48-51 किलो भारवर्ग में मैरीकोम ने वियतनाम की ली थी बेंग को हराकर फाइनल में जगह बनाने के साथ ही रजत पदक पक्का कर लिया। मैरीकोम ने 2010 ग्वांगझू एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। दूसरी तरफ 57-60 किलो वर्ग में एल सरिता देवी का अंपायरों के विवादित निर्णयों के चलते हार का सामना करना पड़ा। तीसरे राउंड में अंपायरों ने कोरिया की जिना पार्क के पक्ष में फैसला दिया। जबकि साफ नजर आ रहा था कि सरिता ने बेहतर पंच लगाए। सेमीफाइनल हार के कारण सरिता को कांस्य से संतोष करना होगा। अब भारत को पूजा रानी से आस है। पूजा भी फाइनल में जगह बनाने के लिए सेमीफाइनल मैच खेलने रिंग में उतरेंगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।