(India)
57-60 किलोवर्ग में बुधवार को पदक वितरण के दौरान सरिता पोडियम पर आई लेकिन कांस्य पदक पहनने से मना कर दिया और पदक हाथ में ही लिया। इस दौरान सरिता की आंखों से आंसू बहते रहे। इसके बाद सरिता ने अपना पदक रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया की जि ना पार्क को दे दिया। सेमीफाइनल में सरिता को पार्क के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था। पार्क को रजत पदक पहनने के दौरान भी दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि मंगलवार को सेमीफाइनल मैच में पार्क को सरिता के खिलाफ विजेता घोषित किया गया। जजेस के फैसले पर सरिता, भारतीय दर्शकों और भारतीय दल ने हैरानी जताई। इस निर्णय पर भारत ने विरोध भी जताया लेकिन अपील ठुकरा दी गई। बताया जा रहा था कि विरोध स्वरूप सरिता मेडल सेरेमनी के दौरान नहीं आएंगी लेकिन सरिता आई और उन्होंने अपना मेडल पार्क को दे दिया। मैच के बाद सरिता ने कहा था कि , ऎसे नतीजों के बाद साल भर की मेहनत और अभ्यास का क्या मतलब है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।