पाकिस्तान को हराकर भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, रियो ओलंपिक में हुई एंट्री
(India) इस जीत के साथ ही एशियाई खेलों में गोल्ड का भारत का 16 साल का इंतजार भी खत्म हो गया, भारत ने आखिरी बार 1998 में बैंकाक में हुए एशियाई खेलों में गोल्ड जीता था, निर्धारित 60 मिनट तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने पर मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक खिंचा जिसमें भारत ने चार गोल किये जबकि गत चैम्पियन पाकिस्तान दो गोल ही कर सका, भारत के लिये आकाशदीप सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा और धरमवीर सिंह ने पेनल्टी शूटआउट में गोल दागे जबकि मनप्रीत सिंह नाकाम रहे, वहीं पाकिस्तान के लिये वकास अहमद और शफकत रसूल ने गोल दागे जबकि मोहम्मद हसीम खान और मोहम्मद उमर भुट्टा गोल नहीं कर सके,
इससे पहले निर्धारित समय में पाकिस्तान के लिये मोहम्मद रिजवान सीनियर ने तीसरे ही मिनट में गोल दाग दिया था, भारत के लिये बराबरी का गोल 27वें मिनट में कोथाजीत सिंह ने किया




Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।