भारत को उसके घरेलू मैदान पर हराना मुश्किल : रामदीन
(India) रामदीन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘पिछली बार जब हम यहां आये थे, हमें इतना अनुभव नहीं था। अब हम यहां के हालात से ज्यादा रूबरू हो गये हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इस टीम को हराना काफी मुश्किल है, लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है जिसमें कुछ भी हो सकता है। वे काफी दबाव में होंगे क्योंकि वे इंग्लैंड से आये हैं। इसलिये उम्मीद है कि हमारे लिये यह श्रृंखला अच्छी होगी और अगर पहला टेस्ट जीत जाते हैं, आप नहीं जानते कि क्या होगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।