ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना करने को तैयार हूं : रोहित शर्मा
(India) आस्ट्रेलिया में दिसंबर से शुरू हो रहे भारतीय टीम के दौरे पर मेजबानों के तेज गेंदबाजों का सामना करने के लिए तैयार रोहित ने कहा, ‘हमारे लिए आस्ट्रेलिया का दौरा चुनौतीपूर्ण होगा। मानसिक रूप से, हर क्रिकेटर का किसी दौरे के लिए तैयारी करने या कमियों पर काम करने का अलग तरीका होता है। मैं भी अलग नहीं हूं और जैसे-जैसे दौरे का समय नजदीक आएगा, मेरी भी अपनी योजनाएं होंगी।’ उन्होंने कहा, ‘मिशेल जानसन, पीटर सिडल, रेयान हैरिस जैसे गेंदबाजों का सामना करना कड़ी चुनौती होगी। लेकिन हमने दक्षिण अफ्रीका में डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल का सामना किया है। हम दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में बीते एक साल में उछाल और तेज पिचों पर खेले हैं।’ रोहित ने कहा, ‘हममें से ज्यादातर खिलाड़ी पहले भी आस्ट्रेलिया जा चुके हैं और जानते हैं कि वहां की पिचों से क्या उम्मीद की जा सकती है। यह अगले वर्ष होने वाले विश्वकप की तैयारियों के लिए अच्छा मौका होगा।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।