पीटरसन के लिए अब वापसी का कोई रास्ता नहीं: नासिर हुसैन
(India) ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज 5-0 से हारने के बाद पीटरसन को टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने अपनी आत्मकथा में फ्लावर पर दहशत का माहौल पैदा करने और प्रायर पर टीम पर खराब असर डालने का आरोप लगाया है। पूर्व कप्तान हुसैन ने कहा, यह आपको टीम भावना के बारे में बताती है जो जीतने पर हमेशा रहती है लेकिन हारने पर गायब हो जाती है। उन्होंने कहा, मैं केविन की कई बातों से इत्तेफाक रखता हूं मसलन मैदान पर खिलाड़ियों को चिल्लाना। टीम भावना का मतलब सम्मान है। हुआ यह है कि केविन और उसके साथी खिलाड़ियों के बीच आपसी सम्मान नहीं रहा। उन्होंने कहा, सम्मान खोने पर हार का सिलसिला शुरू हो जाता है। मुझे डर है कि गाड़ी पटरी से उतर गई है। उसने जो कुछ लिखा है, उसके बाद मुझे उसकी वापसी का कोई रास्ता नजर नहीं आता।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।