(India)
गावस्कर ने कहा कि ऐसा करने से गेंदबाज मैच के नतीजे पर प्रभाव नहीं डाल पाएगा। संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के खिलाफ आईसीसी के सख्त रवैये पर गावस्कर ने कहा कि अंपायरों को मैच के बाद रिपोर्ट करने की जगह मैच के दौरान कप्तान को सूचित करने की जरूरत है। गावस्कर ने कहा, ‘संदिग्ध एक्शन से अपनी टीम को वनडे में जीत दिला देने के बाद गेंदबाज की रिपोर्ट करने का कोई मतलब नहीं है। यह सही नहीं है। अगर वे एक्शन से नाखुश हैं तो उन्हें कप्तान को उसे हटाने के लिए कहना चाहिए। ऐसा ही होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘संदिग्ध एक्शन की रिपोर्ट करने की जगह अंपायरों को सीधे कप्तान को बुलाकर कहना चाहिए कि वे किसी निश्चित गेंदबाज के एक्शन से खुश नहीं हैं और उसे मैच में आगे गेंदबाजी की स्वीकृति नहीं मिलनी चाहिए और अगर वह गेंदबाजी करता है तो उसकी रिपोर्ट की जानी चाहिए।’ गावस्कर के मुताबिक भारतीय टीम में ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जिसका एक्शन संदिग्ध हो लेकिन घरेलू क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके एक्शन में सुधार की जरूरत है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।