(India)
लीग ने एक बयान में कहा, ‘भारत के मशहूर राजनीतिज्ञ और वकील अरुण जेटली 2013 में हीरो हॉकी इंडिया लीग के पहले सत्र में सलाहकार बोर्ड में शामिल हुए थे और तब से वह बोर्ड के अहम सदस्य हैं।’ जेटली ने कहा, ‘भारतीय हाकी को खोया गौरव दोबारा हासिल करते देखना अच्छा लग रहा है। जब हाकी इंडिया लीग शुरू हुई थी, तभी से हमें पता था कि युवा खिलाड़ियों को इससे सबसे ज्यादा फायदा होगा।’ उन्होंने कहा, ‘हम सभी देख रहे हैं कि खिलाड़ियों के कौशल में कितना सुधार आया है । सीनियर और जूनियर दोनों स्तरों पर टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।