(India)
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि वेबसाइट क्रिकइन्फो को मिला वह ईमेल पूर्व कोच एंडी फ्लावर द्वारा तैयार की गई आधिकारिक फाइल नहीं है। ईसीबी ने कहा कि यह उनके वकील द्वारा तैयार किया गया गोपनीय ईमेल है। इससे फ्लावर, पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान, विकेटकीपर मैट प्रायर जरूर खुश होंगे जिनके खिलाफ पीटरसन ने अपनी आत्मकथा में जहर उगला है। पीटरसन ने हालांकि ईमेल को खारिज करते हुए कहा, ‘मैंने इसके बारे में सुना। यह काफी शर्मनाक है। वे कुक के नाम की सही स्पेलिंग भी नहीं लिख सके। यह मजाक है। मैं इसके बारे में सोचना भी नहीं चाहता।’ ईमेल में लिखा है, ‘पहले टेस्ट के आखिर में केपी को उसके 100वें टेस्ट की खुशी में टीम ने एक तोहफा दिया। अपने भाषण में केविन ने कहा था कि इंग्लैंड ड्रेसिंग रूम का माहौल इससे बेहतर कभी नहीं था।’ इसमें यह भी कहा गया कि चौथे टेस्ट में जल्दी आउट होने के बाद वह ड्रेसिंग रूम में आकर युवा खिलाड़ियों के सामने गाली गलौच करने लगे।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।