भारत-इंडीज के बीच दूसरे वन-डे के लिए टिकटों की बिक्री शुरू
(India) डीडीसीए अध्यक्ष स्नेह बंसल ने कहा, ‘हमने 11 अक्टूबर को होने वाले दूसरे वन-डे के टिकटों की बिक्री आज शुरू कर दी है। टिकटों के दाम 500, 700, 1000, 5000 और 8000 रुपये रखे गए हैं। टिकट 98, दरियागंज से या आनलाइन बुकमायशो डाटकाम से खरीदे जा सकते हैं।’ इससे पहले दिल्ली में एकमात्र टी20 मैच होना था लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के तहत अब यहां दूसरा वनडे होगा जबकि टी20 मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।