(India)
बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति के जरिये बताया कि मोहित शर्मा चोट के कारण श्रृंखला के बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे। सीनियर चयन समिति ने उनकी जगह ईशांत शर्मा को भारतीय टीम में शामिल करने का फैसला किया है। टेस्ट टीम के नियमित सदस्य ईशांत ने आखिरी वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में खेला था। अब तक 58 टेस्ट और 72 वनडे खेल चुके ईशांत कल के मैच के लिये फिरोजशाह कोटला मैदान पर अभ्यास के लिये मौजूद नहीं थे। मोहित और मोहम्मद शमी ने भी अभ्यास नहीं किया। कोच्चि में पहले मैच में मोहित ने नौ ओवर में 61 रन दिये थे। भारत वह मैच 124 रन से हार गया था।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।