(India)
जीत की प्रबल दावेदार के रूप में उतरी भारतीय टीम को लचर बल्लेबाजी के कारण पहले मैच में 124 रन से पराजय झेलनी पड़ी। यह मैच वेस्टइंडीज टीम के अपने बोर्ड और प्लेयर्स एसोसिएशन के साथ भुगतान विवाद को लेकर बहिष्कार की आशंका के बीच शुरू हुआ था। कैरेबियाई खिलाड़ियों ने इस तनाव को भुलाकर जबर्दस्त प्रदर्शन किया। उसने अपने दो स्टार खिलाड़ियों क्रिस गेल और सुनील नारायण की कमी भी नहीं खलने दी। गेल हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर है जबकि आफ स्पिनर नारायण को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारत को उम्मीद है कि फिरोजशाह कोटला मैदान पर जीत के साथ वह श्रृंखला में वापसी करेगा। अगले साल के शुरूआत में होने वाले विश्व कप के मद्देनजर महेंद्र सिंह धोनी टीम संयोजन दुरूस्त करने की फिराक में होंगे
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।