पीटरसन मामले से इंग्लैंड टीम को होगा नुकसान: स्ट्रास
(India) आरोपों प्रत्यारोपों के दौर के बाद पीटरसन की किताब की बिक्री कल शुरू हुई। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान स्ट्रास ने कहा कि उन्हें डर है कि इन आरोपों का मौजूदा कप्तान एलेस्टेयर कुक और उनकी टीम पर खराब असर होगा। स्ट्रास का भी पीटरसन से मतभेद रहा है और पीटरसन ने 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की घरेलू श्रृंखला के दौरान दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को एसएमएस भेजे जिनमें स्ट्रास की आलोचना की गई थी। स्ट्रास ने कहा कि वह आत्मकथा से शुरू हुए विवादों से निराश हैं। उन्होंने कहा कि इस समय काफी पागलपन चल रहा है। उन्होंने कहा कि कई अफवाहों और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। मैं तथ्यों को तवज्जो देना चाहूंगा । यह जैसे को तैसा वाला मामला है और मुझे नहीं लगता कि इससे इंग्लैंड क्रिकेट टीम का भला होगा। उन्होंने कहा कि यहां पीड़ित केविन पीटरसन, एंडी फ्लावर या मैट प्रायर या कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम, एलेस्टेयर कुक और पीटर मूर्स हैं जिन्हें अब टीम का मनोबल बढाना होगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।